सरोज सोनकर के समर्थन में गांव-गांव जनसंपर्क

बहराइच। गांधी जयंती के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन बलहा विधानसभा के चफरिया मंडल में आंबा, विशुनापुर, रमपुरवा, फकीरपुरी व बदरिया में भाजपा सांसद अक्षयवरलाल गौंड के नेतृत्व में जनसंपर्क और पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा निकालकर भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इसके अलावा चहलवा सेक्टर में भाजपा उत्तर प्रदेश में मस्तय पालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय मनोज कश्यप ने भी निषाद नगर, सिरसियन पुरवा, धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया, बाजपुर बनकटी और चहलवा में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा लगाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मदेशिया ,चफरिया मंडल प्रभारी शिव कुमार शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता मोर्या, घुरे प्रसाद मोर्या, अंकित प्रताप सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह,जवाहरलाल धीवर, साधुराम गुप्ता,प्रमोद आर्य, सुशील गुप्ता, संतोष मोर्या, पंजाब सिंह, निखिल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *