योगेश प्रताप सिंह बने बलहा उपचुनाव के संयोजक

बहराइच। आगामी उपचुनाव के मद्देनजर मे भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन कराने एंव प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपचुनाव होने वाली सभी सीटों पर अपने संयोजक नियुक्त किये हैं। यह संयोजक संगठन के जरिये मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का काम करेंगे।

शनिवार को बलहा उपचुनाव संयोजक पद पर योगेश प्रताप सिंह “बैजू” सिंह के नाम की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है कार्यकर्ताओं का कहना है कि योगेश प्रताप सिंह विगत कई वर्षों से संगठन का काम देख रहे हैं, बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से जुड़े हुये है। क्षेत्र में इनकी खास पकड़ है इनके‌ संयोजक बनने से उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निश्चित रुप से काफी बेहतर होगा। भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष समेत क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं ने योगेश प्रताप सिंह को संयोजक बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *