लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों लंबे समय से बीमार चल रहे मुलामय सिंह यादव की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मृत्यु हुई थी।
आरोपी की पहचान शुभम गुप्ता के तौर पर हुई है। आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि वो लखनऊ का रहना वाला है और आरएसएस का सक्रिय सदस्य है। आरोपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि ‘मुल्ला मुलायम के कुकर्मों को देखकर कोई भी सच्चा हिंदू उसे श्रद्धांजलि देना तो बहुत दूर, मुलायम की शव यात्रा पर थूकना भी अपने थूक का अपमान समझेगा।’ इसी टिप्पणी को लेकर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। मुख्य मंत्री रहते मुलायम सिंह यादव ने कहा था ”बाबरी मस्जिद पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता” यह बात उन्होंने बाबरी विध्वंस के दो साल पहले कही थी। गोली लगने से कई कारसेवक मारे गए, भगदड़ मची तो उसमे भी कई लोग मौत के घाट उतर गए जिसकी वजह से मुलायम सिंह यादव से लोगों के निशाने पर रहते हैं।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यूं तो मुलायम की तबियत पिछले दो साल से ज्यादा खराब थी, लेकिन नौ जुलाई को दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद वह ज्यादा टूट गए थे। पत्नी की मौत के चार महीने के अंदर ही मुलायम सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी साल नौ जुलाई मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव की पत्नी का भी निधन हुआ था। उनके निधन के एक महीने बाद ही मुलायम सिंह की तबियत ज्यादा खराब हो गई।