सिकन्दर ने सोनू बनकर लड़की को फंसाया, शादी से किया किडनैप, बलात्कार के बाद हत्या

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है, एक युवक ने नाम बदलकर युवती को फंसाया। इसके बाद उसने लड़की को शादी समारोह से किडनैप किया। इसके बाद उसका दुष्कर्म कर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र निवासी युवती 22 जून को फरीदपुर जोनिहां के अक्सा मैरिज लॉन बहदग्राम में एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। रात 11 बजे लड़की अचानक गायब हो गई। लोगों ने खोजबीन की तो लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। लड़की के अपहरण मामले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को आरोपी बनाया गया।

अपहरण के एक दिन बाद 23 जून को सुबह करीब 8 बजे लड़की मैरिज हॉल से करीब 500 मीटर दूरी पर घायल अवस्था में पाई गई। उसे तत्काल फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति खराब होती देख उसे हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही लड़की ने दम तोड दिया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोप है कि उसने शादी समारोह से लड़की को किडनैप करने के बाद उसे अपनी हकीकत बताई। सच्चाई का पता चलते ही लड़की के होश उड़ गए। उसने खुद को सिकंदर बताया तो लड़की ने उसका विरोध किया। बिंदकी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 जून को सुबह 11:10 बजे फरीदपुर मोड़ बहग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर लड़की के खून और मिट्‌टी से सने कपड़े और खून से सनी ईंट बरामद की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ शुरू की। उसने बताया कि वह पीड़िता से करीब 3 सालों से बातचीत कर रहा था। 22 जून को वह लड़की से मिलने गया था। लड़की से मुलाकात के क्रम में उसने संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की ने इनकार किया तो उसने जबर्दस्ती लड़की से संबंध बनाए। इसके बाद ईंट से कुचल लड़की की हत्या करने का प्रयास किया। सोनू ने कहा कि उसे लगा कि लड़की मर गई है। इसके बाद घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *