बहराइच। देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार पार कर गई है। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने 20 अप्रैल तक हर जिलों में सख्ती बढ़ाई थी। 20 अप्रैल के बाद यूपी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेकर उन जिलों में रियायत देने की बात कही गयी, जहां कोरोना के मरीज नही हैं। लेकिन अपना बहराइच उनमें शामिल नही हो पाया।
जिले के रिसिया, मटेरा, नानपारा, रायबोझा, गायघाट, मिहींपुरवा, मोतीपुर, गंगापुर, सुजौली समेत सभी इलाकों में पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रहा है। इसी बीच रविवार को मुर्तिहा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के आदेशानुसार हरखापुर गांव के पृथ्वीपुरवा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया गया। चेकिंग अभियान में दरोगा वीरपाल सिंह ने कई दुपहिया वाहनों के चालान काटे। वहीँ दरोगा ने बेवजह घूम रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई साथ ही वाहन चालकों को लॉकडाउन के नियम याद दिलाए। इसके साथ ही दरोगा वीरपाल सिंह ने आमजन को कोरोना वायरस से बचने के लिए मॉस्क व सेनेटाइजर उपयोग करने के साथ इस महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का समय बढ़ने के साथ पुलिस प्रशासन की जनता के प्रति जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है। वहीं, शनिवार को गांव के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश वर्मा, धनंजय तिवारी, योगेश पोरवाल द्वारा दरोगा वीरपाल सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव सेमरी घटही के सोनेलाल मिश्रा, लायकराम वर्मा, कमलेश वर्मा, अवधेश रावत, डॉक्टर बलराम मिश्रा, मोहित मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discussion about this post