बहराइच। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को ज्ञान विद्या मंदिर हुजूरपुर, एआरसी इण्टर कालेज शान्तीनगर बाबागंज, राम रहीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज, राजेन्द्र प्रताप सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चंदनापुर खैराबाजार, राम प्यारे इण्टर कालेज बाबागंज सहित अन्य विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं मतदान के महत्व के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा बच्चों द्वारा वोट की जागरुकता के लिए स्लोगन लिखे गये।