कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बहराइच। कैसरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की। इसके अलावा संचालन कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल भी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि बार का अपना गौरव शाली इतिहास रहा है। बार हमारी संरक्षक एवम् जड़ है इसे हमें अपने कर्तव्य से जोड़ कर रखना चाहिए। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगाधर मिश्रा को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष मध्यम अजय प्रताप सिंह व हरिश्चन्द्र गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,महामंत्री वीरेश कुमार सिंह,संयुक्त मन्त्री प्रथम रमेश कुमार वर्मा, सयुंक्त मंत्री के लिए उमेश कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के साथ कार्यकारिणी के सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मो0 शाहिद खां भूषण, प्रसाद मिश्र, शम्भू दत्त यादव, अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह,वीरेन्द्र कुमार पाण्डे, व सन्दीप कुमार तिवारी को शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *