मिहींपुरवा। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जिले में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को विभिन्न पंडालो में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी। श्री सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव समिति द्वारा मिहींपुरवा में कलश यात्रा निकाली गयी। आजादनगर में गणेश पूजा महोत्सव का यह 14वां वर्ष है। आज से अगले 4 दिनों तक पूरे कस्बे में गणेश पूजा हर्सोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। गाजे बाजे व गणपति बप्पा के जयकारों के साथ कलश यात्रा पूरे कस्बे में धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश यात्रा आजादनगर से जरही रोड, पश्चिमी बस अड्डा, रेलवे क्रॉसिंग, बड़ी बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। इस दौरान सभी भक्तिमय माहौल में नजर आए। जगह जगह घरों से कलश यात्रा के दौरान शंखनाद किया गया।
कलश यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रकाश मदेशिया, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, महामन्त्री सन्तोष जायसवाल समेत ग्राम प्रधान मिहींपुरवा बब्लू मदेशिया व पुलिस प्रशासन शामिल रहा।
Discussion about this post