बहराइच। दिसंबर की ठंड ने अपनी रंगत दिखानी शुरु कर दी है। सुबह से लेकर शाम तक पूरे आसमान में तनी कोहरे की चादर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। तापमान हररोज लुढ़क रहा है। उधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं ने भी बेसहारों की मदद करने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।
भारत विकास सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राशिद हुसैन की टीम ने मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के पास स्थित ग्राम सर्राकला में संस्था के वरिष्ठ सदस्य शिवजी शेखर के नेतृत्व में ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड में गरीबों को राहत देते हुए संस्था के संस्थापक राशिद हुसैन ने कहा कि संस्था का गरीब मजलूम बेसहारा विधवा, वृद्ध एवं दिव्यांग जनों की हर संभव मदद करना प्रमुख उद्देश्य है। हमारी संस्था इसी तरह गरीबों के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी। इस सुअवसर पर वरिष्ठ सदस्य परमानंद गौंड, मोहम्मद रजा, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, योगेश कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि संस्था की तरफ से पांच सौ कंबल खरीदे गए हैं जो गरीब आश्रितों में वितरण किये जाएंगे।
Discussion about this post