बहराइच। 55 घंटे लॉकडाउन के बाद यूपी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए नया तरीका खोजा है। अबसे पूरे प्रदेश में जनता से वीकेंड लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाया जायेगा। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए हफ्ते में दो दिन का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। इस मिनी लॉकडाउन के तहत प्रदेश में अब सिर्फ पांच दिन कार्यालय तथा बाजार खुलेंगे।
जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को हराने के लिए प्रदेश के हर जिले में अब हर हफ्ते के शनिवार व रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला लिया है। इस मिनी लॉकडाउन में पूरी सख्ती के साथ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है। इस वीकेंड लॉकडाउन में पहले की तरह लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान लोग सिर्फ जरूरी कामों से ही घर से बाहर जा सकेंगे। हांलाकि ट्रांसपोर्ट, रोडवेज बसें, ई कामर्स जैसी तमाम सेवाएं जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह फाइव-डे वीक लॉकडाउन फार्मूला लम्बे समय तक चल सकता है।
Discussion about this post