बहराइच। ब्रहस्पतिवार देर रात हुए भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गये। घायलों में एसएसबी के दो जवान भी शामिल हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नही हो सकी है।
जानकरी के मुताबिक ब्रहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया से सवारियों से भरी प्राइवेट बस जनपद देवरिया जा रही थी। देर रात करीब 1 बजे अचानक बस की सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। ये हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा बहराइच मार्ग पर कोल्हुवा गांव के निकट हुआ है। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 अन्य यात्री घायल हो गये। मृतक यात्री की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है बस चालक को झपकी आने से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद पयागपुर एसओ विद्यासागर पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से पास के ही जिला अस्पताल गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो एसएसबी के जवान भी शामिल हैं जिनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। हादसे का मंजर देख लोग सदमे से उबर नही पाए हैं।
Discussion about this post