नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का उन्ही के जन्मदिवस पर 93 साल की उम्र में निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने दिल्ली के साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली। एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी अचानक मृत्यु से राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एनडी तिवारी ने तीन बार सीएम पद की जिम्मेदारी सम्हाली है। सूबे में सीएम के तौर पर 1976-77 तक कांग्रेस सरकार की सत्ता संभाल चुके हैं। बताते चलें एनडी तिवारी आन्र्ौ प्रदेश के गवर्नर भी रह चुके हैं। एनडी तिवारी केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे हैं। साल 1986-87 तक वो राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। साथ ही साल 2007 से 2009 तक वो आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। एनडी के निधन पर राजनेताओं ने ट्विटर के जरिये श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *