भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

बहराइच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 103 वीं जयंती पर चफरिया मंडल में प्रदेश मंत्री भाजपा अनूप गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जिला विस्तारक कमल बहादुर सिंह ने उनके स्मृति चिन्ह पर पुष्प माला अर्पित कर प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में आगामी उपचुनाव के विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान योगेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद तिवारी,मानवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र पासी, दयाशंकर मोर्य,दिलीप शुक्ला,देवेंद्र चतुर्वेदी, विनोद लोधी, दामोदर मौर्य, ,राजकिशोर मिश्रा, निखिल तिवारी,तरुण तिवारी, प्रमोद आर्य आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ मिहीपुरवा तहसील के मुख्य बाजार स्थित मोदी आतिथि भवन में भी भाजपाइयों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब चंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन मटेही के सेक्टर अध्यक्ष रामसरोज पाठक ने किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार मदेशिया, चफरिया मंडल प्रभारी शिव कुमार शुक्ला,मिहीपुरवा मंडल महामंत्री ज्ञान देव दीक्षित, विधान सभा संयोजक आईटी रोहित शुक्ला,रमाकांत पाठक, साधुराम गुप्ता,हुकुमचंद वर्मा, लालमोहर वर्मा,सूबेदार यादव,रमेश मोर्या,राजेंद्र मदेशिया,रोहित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता,अरविंद चौधरी,मदन पोरवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *