बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के छावनी बाजार निवासी रफीक अहमद (28) पुत्र मोहम्मद शमीम सोमवार को अपने एक मित्र के साथ बाइक से जा रहा था। रफीक अहमद बाइक पर पीछे बैठा था। रात 10 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार चार लोग आए। कोतवाली नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज के पास रफीक अहमद को गोली मार दी।
इसके पास आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर कोतवाल शैलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Discussion about this post