मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज से निकले आबादी के समीप पहुंचे तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया | तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया।
तीपुर वनक्षेत्र से लगे ग्राम झाला की 38 वर्षीय सत्य देवी पत्नी दीनानाथ विश्वकर्मा मंगलवार को शाम को शौच के लिए खेत जा रही थी। तेंदुआ गांव के बाहर स्थित एक गन्ने के खेत में छुपा बैठा था। तभी देर शाम लगभग गन्ने के खेत से निकल तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बचने के लिए महिला चीख-पुकार करते हुए वापस घर के तरफ भागी। तेंदुए के हमले में महिला के हाथ तथा पैर में चोट आई है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वापस गन्ने के खेतों में जा छुपा।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को देकर घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्या दल बल के साथ मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का उपचार चल रहा है। वन टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जायेगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Discussion about this post