बहराइच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल मंगलवार को बहराइच आयेंगे। वह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के स्तर से तैयारी शुरू हो गई है।
ब्रजेश पाठक दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। साथ ही निर्देशानुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर सांय 6 बजे जनपद श्रावस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे।
Discussion about this post