बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के गाँव में सोमवार आधी रात को एक पत्रकार के घर में अराजक लोगों ने आग लगा दी। धुंआ उठता देखकर पीड़ित ने तत्काल यूपी डायल 112 को कॉल किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है।
क्षेत्र के गाँव में गजाधरपुर निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला एक समाचार पत्र के ब्लाक प्रतिनिधि हैं। सोमवार रात लगभग 2:30 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने उनके मकान के बाहर के दरवाजे में कुंडली लगाकर छप्पर में आग लगा दी। धुआं उठने पर वो जागकर बाहर की ओर भागे तो कुंडी बंद मिली। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। पानी की बौछार कर तत्काल आग पर काबू पा लिया।
सूचना पर डायल-112 भी पहुँच गयी। फखरपुर एसएचओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर तहकीकात की गई। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Discussion about this post