बहराइच। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष बहराइच के संत पथिक विद्यालय पशुपति नगर मरौचा में आगामी 19 मई से प्रारंभ होगा तथा 9 जून को कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम स्थल संत पथिक विद्यालय में आज भूमि पूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तदुपरांत हवन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का औपचारिक शुभारंभ हो गया। स्वयंसेवकों के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु प्रत्येक वर्ष संघ द्वारा शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जाता रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सहप्रान्त प्रचारक मनोज, वरिष्ठ प्रचारक प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशो , प्रांत मुख्य मार्ग कार्य प्रमुख गंगा, विभाग प्रचारक सुरजीत, जिला संघचालक कृष्णानंद, जिला प्रचारक राहुल, विभाग कार्यवाह अम्बिका, जिला कार्यवाह भूपेन्द्, मनीष अग्रवाल विभाग धर्म जागरण संयोजक जितेश्वर, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आलोक, नगर प्रचारक प्रवीण, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, सह नगर कार्यवाह शिवम, शंभूनाथ पाठक एडवोकेट, जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ , नगर प्रचार प्रमुख ध्रुव, नगर व्यवस्था प्रमुख विनय, डीजीसी अजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
Discussion about this post