बहराइच। रक्षाबन्धन उत्सव समाज में सेवा और त्याग की भावना को जाग्रत करने का अवसर देता है। मनुष्य के ह्रदय की गहरी और उच्चतम भावनाओं को व्यक्त करने वाला ये पवित्र पर्व भाई और बहन के बीच अटूट स्नेह बंधन का प्रतीक है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल बॉर्डर घुमनाभारू में गांव की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
कार्यक्रम में संघ के खंड कार्यवाहक अमरेन्द्र वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में 6 उत्सव मनाता है। रक्षाबंधन भी उन्ही 6 उत्सवों में से एक है। रक्षा बन्धन का पर्व ऋषि परम्परा एवम् संकल्प की परम्परा से समाज को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव से हम सब एक दूसरे की रक्षा की ओर भी संकल्पित होते है। हिंदुत्व के मार्ग से ही विश्व का कल्याण सम्भव है। कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के जवानों को बहनो द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक अखिलेश, ग्राम प्रधान विनोद और सशस्त्र सीमा बल के राजेन्द्र चंद्र, सुखदेव, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन चंद्र, गजपाल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
Discussion about this post